[ad_1]

रोहतक, 7 फ़रवरी (हि.स.)। जिला के गांव डोभ भाली स्थित शुगर मील में कार्यरत सफाई कर्मचारी की बुधवार को सडक़ हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गांव खातीवास झज्जर निवासी विजयपाल ने बताया कि उसके पिता महाबीर शुगर मील में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। महाबीर जब स्कूटी लेकर डूयटी के लिए निकला तभी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा उसे ईलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान महाबीर की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव