[ad_1]

-बहू से अवैध संबंध व 20 बीघे जमीन का विवाद हत्या की बड़ी वजह
कौशांबी, 20 मार्च (हि.स.)। पश्चिम शरीरा पुलिस ने देवरी किसान रामसूरत यादव हत्याकांड का खुलासा बुधवार को कर दिया है। पुलिस ने किसान हत्या के आरोप में बेटे धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। हत्या के पीछे बड़ी वजह आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध और 20 बीघे जमीन का इकरारनामा का विवाद सामने आया है।
पश्चिम शरीरा के देवरी गांव में रहने वाले राम सूरत यादव की लाश 14 मार्च को घर से कुछ दूर पर गेहूं के खेत में मिली थी। चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। थाना पुलिस ने हत्या कांड में बेटे धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर हरिश्चंद्र नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को दी गई तहरीर में बेटे धर्मेंद्र ने पुलिस को मंझनपुर थाना क्षेत्र के भेलखा गांव में 20 बीघे जमीन (मौजूदा कीमत 50 लाख रुपये) का इकरारनामा सुरेंद्र मिश्रा और शेबू नाम 50 हजार रुपये में किया था। उसका उसका मेमेरा भाई हरिश्चंद्र विरोध कर रहा था।
किसान राम सूरत हत्या कांड में थाना पुलिस ने जांच के दौरान धर्मेंद्र यादव के खिलाफ अहम सुराग मिले। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने तफ्तीश के दौरान मृतक के बेटे धर्मेंद्र का मोबाइल फोन जब्त किया। जांच में मोबाइल के यूट्यूब सर्च इंजन में पत्नी के प्रेमी को कैसे मारा जाए, सायनाइड से कितनी जल्दी किसी की मौत हो जाती है व दहेज हत्या से कैसे बचा जाए आदि पाया गया। पुलिस ने शक के आधार पर बेटे को भगवतपुर गांव के बाहर से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
हत्या के रहस्य को उजागर होता देख धर्मेंद्र ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कुबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने हत्या वाली रात को छोटे भाई के साथ मिलकर खेत में पानी लगाया था। पिता राम सूरत के जाने के कुछ देर बाद छोटे भाई की नजर बचाकर पिता के पास पहुंचा। फावड़ा मारकर उसकी हत्या कर वापस खेत में चला गया। उसका पिता उसकी मर्जी के बिना 20 बीघे जमीन का इकरारनामा कर चुके थे, जिसका विरोध करने पर वह उसे फटकार लगाया करता था। इसके अलावा उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके पिता से थे, जो मौजूदा समय में दो माह की गर्भवती है। पिता से विवाद होने पर उसकी पत्नी हमेशा ससुर का पक्ष लेकर उसका विरोध करती थी। पिता की हत्या के बाद उसने शव को चादर में लपेट कर गेहूं के खेत में डाल दिया। चेहरा खराब कर वह हत्या का इल्जाम ममेरे भाई पर लगाना चाह रहा था ताकि उस पर कोई शक न करे। वह कानून के शिकंजे में आने से बच जाय।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पिता के हत्या आरोपी बेटे के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन व अन्य वैज्ञानिक सबूत बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/दीपक/मोहित