Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


कैथल में 12 दिन से नहीं निकला सूरज, सुबह शाम जारी रही धुंध
कैथल, 7 जनवरी (हि.स.)। रविवार को भी सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। कैथल में पिछले 12 दिनों से धूप नहीं निकली है।लगातार हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण दिन भर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। रविवार होने के कारण बाजारों में अधिक चहल पहल नहीं रही। अधिक ठंडक के चलते बाजार भी देरी से खुल रहे हैं। दुकानदान दिनभर अलाव का सहारा लिए दुकानों में अपना समय व्यतीत करते हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 15.1 व न्यनूतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तथा वातावरण में दृश्यता 85 फीसदी तक दर्ज की गई। दिन भर हवाओं की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई। सुबह के समय भी हल्का कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे के चलते वाहनों की सुबह और शाम के समय स्पीड कम होने के चलते काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में गेहूं की फसल को खूब फायदा मिलेगा। इस मौसम में अधिक कोहरा होने से गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी होगी।
मकर संक्रांति तक झेलनी पड़ेगी ठंड, चलेंगीं शीत लहर
पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद ही ठंड से राहत मिलने की आशा है। मकर संक्रांति के बाद सूर्य के उत्तरायण होने पर मौसम में बदलाव होगा और धूप भी खिलेगी।चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 8 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खुश रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 जनवरी रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे 9 व 10 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई, हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव
[ad_2]
Source link