[ad_1]

लखनऊ, 25 जनवरी (हि.स.)। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार से बालक कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स में खूब उत्साह दिखा। कबड्डी में चौक स्टेडियम ए ने जीत हासिल की। वहीं खो-खो में चिल्ड्रेन्स एकेडमी के बच्चों ने बाजी मार ली।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में के.डी. सिंह के प्रथम त्रिपाठी अव्वल रहे। वहीं दौ सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ में भी के.डी. सिंह के ही जय सिंह ने बाजी मार ली। 800 मीटर दौड़ में के.डी. सिंह के साहित्यराज अव्वल रहे। 1500 मीटर दौड़ में एसपीसी के समीर खान ने बाजी मारी। पांच हजार मीटर दौड़ में के.डी. सिंह के उत्कर्ष प्रथम स्थान पर रहे। शाटपुट बालक में शशांक सिंह, लम्बी कूद में मो. साहिल, त्रिकूद में शाहनाज, 110 मीट हर्डल में सूरज प्रताप सिंह, जावेलिन में आयुश कुमार, डिस्कस थ्रो में शशांक ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी.आर.एन.एन. के प्रोजक्ट मैनेजर आर.के. गुप्ता ने की।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/मोहित