Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिवसागर (असम), 17 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम में प्रवेश से ठीक पहले बुधवार को शिवसागर जिले के आमगुरी में न्याय की मांग करते हुए बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए गए। इसमें सवाल किया गया है कि क्या निष्कासित भारतीय युवा कांग्रेस नेता अंकिता दत्ता को न्याय मिलेगा?
पोस्टर में राहुल गांधी और अंकिता दत्ता की ”भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान ली गई तस्वीरें दिखाई गई हैं। दत्ता को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाने के बाद पार्टी से निकाल दिया गया था। पोस्टरों पर लिखा है अंकिता के लिए न्याय और क्या आप महिलाओं के साथ हर रोज होने वाले अन्याय से थक गए हैं?
बीते वर्ष अंकिता दत्ता ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए श्रीनिवास के खिलाफ उत्पीड़न और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप के बाद असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंकिता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस ने उन्हें संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद/पवन