[ad_1]

गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रंजीत कुमार दास ने गायक जुबीन गर्ग से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को असम में लागू नहीं करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हैं। उन्हें यदि असम के परिपेक्ष में यह विधेयक सही नहीं लगता है तो सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करें कि असम में इसे लागू नहीं होने दे। जुबिन को देश भर के लोग चाहते हैं। यह कानून सिर्फ असम के लिए ही नहीं है, पूरे देश के लिए है। जुबीन गर्ग को इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को किसी भी समय अपने देश में लौट आने में बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा की बांग्लादेश में स्थानीय राभा, गारो समेत विभिन्न स्थानीय जाति-जनजाति के लोग रहते हैं। उन्हें हर समय यहां वापस आने की छूट होनी चाहिए।
मंत्री ने जुबिन से दुबारा आग्रह किया कि वह असम से सीएए को निरस्त करने की अपील करते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। कहा कि उन्हें यह नहीं कहना चाहिए कि वह मतदान नहीं करेंगे, यह लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद