[ad_1]

नई दिल्ली, 26 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर नड्डा ने सभी से सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में योगदान देने का आह्वान किया।
इससे पहले जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘75वें गणतंत्र दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर हमारे समस्त स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों व संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं जिन्होंने राष्ट्र की सम्प्रभुता, अखंडता व एकता के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। आइए, हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें।’’
हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/संजीव