Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



अररिया 04जनवरी(हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को अररिया काली बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजन उपरांत अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर के दर्शन को लेकर आमंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया।आमंत्रण अभियान के निमित्त घर घर पूजित अक्षत देकर विहिप कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म प्रेमियों को आमंत्रण दिया।
इससे पहले विहिप द्वारा सभी प्रखंडों से प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओ को बुलाया गया और सभी पूजित कलश को पुष्प से पूजन कर कार्यकर्ता को प्रदान किया गया। सभी प्रखंड से आए कार्यकर्ताओं को पूजित कलश और भगवा अंगवस्त्र प्रदान किया गया।जिसके बाद जिला उपाध्यक्ष संतोष झा और जिला मंत्री शुभम चौधरी ने आमंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।
मौके पर फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज पांडे, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष प्रदीप प्रिय, प्रखंड रानीगंज में प्रखंड अध्यक्ष संजय झा,कुर्साकांटा में प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार को पूजित अक्षत कलश दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा
[ad_2]
Source link