Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 25 जनवरी (हि.स.)। उज्जैन के माकड़ोन में बाबा साहेब अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लगाने को लेकर दो पक्षों में हुये विवाद की घटना को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखनें का आग्रह करते हुए कहा है कि दोनों ही महापुरुष हम सभी के आदर्श हैं।
जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में केवल बांटने की राजनीति की है, कभी धर्म के नाम पर, कभी जाति के नाम पर, कभी रंग और भाषा के नाम पर और अब महापुरुषों तक भी भाजपा की नफरत की राजनीति की आग पंहुच चुकी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों ही हमारी प्रेरणा एवं हमारे पूजनीय हैं, उनके नाम पर उग्रता भाजपा सरकार की न केवल असफलता बल्कि भाजपा की अकर्मण्यता भी है। श्री पटवारी ने सभी पक्षों से आग्रह किया कि आपसी सामंजस्य एवं आपसी सौहार्द का वातावरण बनाए रखें तथा भाजपा की बांटने की साजिशों में ना आएं एवं दोनों ही महापुरुषों का मान सम्मान बरकरार रहना चाहिए।
पटवारी ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि सरकार प्राथमिकता से कानून व्यवस्था बहाल करवाएं ताकि कोई जान माल का नुकसान न हो। ईवेंट एवं बेमुद्दों की राजनीति में व्यस्त मुख्यमंत्री अपनी प्राथमिकताएं जनता के मुद्दे बनाएं एवं प्रदेश में शांति कायम करें।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा