Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,11 मार्च (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र की चौरसिया काॅलोनी में रहने वाली नाबालिग किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई। परिजनों ने तलाश किया और नहीं मिलने पर अज्ञात पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। वहीं राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरा मौहल्ले में रहने वाली नाबालिग किशोरी के परिजनों ने अज्ञात पर बच्ची को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को अपहरण का केस दर्ज किए हैं।
कुुरावर थाना पुलिस के अनुसार चौरसिया काॅलोनी में रहने वाली किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती शाम बच्ची बिना बताए घर से कहीं चली गई, तलाशने पर नहीं मिली तो अज्ञात पर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। वहीं, राजगढ़ थाना पुलिस के अनुसार पुरा मौहल्ला निवासी किशोरी के परिजनों ने अज्ञात पर बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक