[ad_1]

जींद, 2 मार्च (हि.स.)। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा द्वारा एक-एक कर शहर की सड़कों की समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है। शनिवार को जिमखाना क्लब से सेक्टर-9 तक की सड़के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 85.10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इस सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से सेक्टर निवासियों को लाभ पहुंचेगा। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि सेक्टर-9 में रहने वाले लोग सड़क निर्माण को लेकर मुलाकात की थी। जिस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अजीत बालाजी जोशी से मुलाकात की थी और शहर के सेक्टरों की समस्या से अवगत करवाया था। अब इस सड़क का निर्माण शुरू होने से सेक्टरवासियों की समस्या दूर होगी। 85.10 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव