Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 26 फ़रवरी (हि.स.)। किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को अपने टै्रक्टरों के मुंह दिल्ली की तरफ किए। सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर उन्हें एक कॉल मिलती है कि दिल्ली कूच करना है, तो किसान अपने टै्रक्टरों के साथ हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे। उचाना में किसान नेता आजाद पालवां के नेतृत्व में किसानों ने डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंक कर रोष जताया।
डुमरखां कलां मंदिर के सामने, डुमरखां खुर्द कैंची पर, पक्का मोर्चा धरनास्थल पर, खटकड़ टोल पर, शुगर मिल पर किसानों द्वारा ट्रैक्टर खड़े करके विरोध प्रदर्शन किया गया व डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंका गया। दातासिंह वाला बॉर्डर पर भी डब्ल्यूटीओ का 20 फूट ऊंचा पुतला फूंका गया।
सोमवार को किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ एकत्रित हुए और किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर की गई फायरिंग, लाठी चार्ज, आंसू गैस छोड़ने की घटनाओं पर रोष जताया। भाकियू प्रवक्ता रामराजी पोंकरी खेड़ी ने कहा कि सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली की तरफ मुंह करके ट्रैक्टरों को खड़ा किया गया है। ऐसा कर सरकार को यह चेताना का प्रयास किया गया है कि दिल्ली किसानों से दूर नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा की एक कॉल पर किसान दिल्ली की तरफ कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों के इस आंदोलन को सरकार कमजोर न समझे। 14 मार्च की दिल्ली के रामलीला मैदान में महा रैली भी आयोजित की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/सुमन/संजीव