[ad_1]

-पुलिस चला रही जागरूकता अभियान, ठगी करने से बाज नहीं आ रहे ठग
हिसार, 18 मार्च (हि.स.)। साइबर ठगों से सचेत रहने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद साइबर ठग नित नए तरीके इस्तेमाल करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उपमंडल के गांव सिंघवा खास के एक किसान के साथ फसल कटाई के लिए मजदूर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर उससे साइबर ठगों ने 18 हजार ठग लिए। इस संबंध में सिंघवा खास निवासी किसान नरवीर सिंह ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दी है।
नरवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि उसके फेसबुक पर खेती और किसान सहायता केंद्र नाम से फसल कटाई के लिए मजदूरों की आवश्यकता हो तो हमसे संपर्क करें पेज था। नरवीर ने बताया कि उसने मैसेज में दिए गए नंबर पर फोन करके फसल कटाई के लिए मजदूरों की आवश्यकता बताई तो फोन रिसीव करने वाले ने उसे कहा कि वह तो मजदूर लेकर हरियाणा में गन्ना की छिलाई के लिए आया हुआ है, लेकिन वह अपने भाई को आपका नंबर देगा। वह उनसे फोन पर संपर्क कर लेगा। नरवीर ने बताया कि कुछ समय बाद उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन कर्ता ने कहा कि आपको फसल कटाई के लिए कितने मजदूरों की आवश्यकता है। इस पर उसने उसे 20 मजदूर भेजने की बात कही तो फोन कर्ता कहने लगा कि उसके पास फिलहाल 16 मजदूर उपलब्ध हैं, अगर आप का 16 मजदूरों से काम चल जाता है तो वह इन्हें अभी भेज देगा। उसके बाद मैंने फोनकर्ता से 2600 रुपये प्रति एकड़ दिहाड़ी मजदूरी तय करके उसे 16 मजदूर भेजने के लिए कह दिया।
नरवीर के अनुसार वह अगले तीन दिन तक मजदूर आने की इंतजार करता रहा। उसने दोबारा से उन लोगों के पास फोन किया तो कहने लगे कि आप दो हजार रुपए और जमा करवाओ उसके बाद हम आपके पास आएंगे। नरवीर ने बताया कि उसके बाद उसे समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। उसने इस मामले में साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव