Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 10 मार्च (हि.स.)। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन द्वारा ग्रुप डी का रिजल्ट जारी किया गया है। इसके बाद शनिवार की तरह ही रविवार को भी मेडिकल को लेकर चयनित प्रार्थियों की भारी भीड़ नागरिक अस्पताल में उमड़ी। हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक ने पहले ही मेडिकल को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। युवाओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को छुट्टी के दिन कार्यालय सुचारू रूप से खुले रहे, ताकि मेडिकल के लिए आने वाले चयनित प्रार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा जारी किए गए पत्र में अस्पताल में कार्यरत सभी विशेषज्ञों, एक्स-रे विभाग, ईसीजी विभाग, लैब कर्मियों को रविवार को भी उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। जिस पर नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अध्यक्षों को पत्र के माध्यम से उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। पूरा दिन स्वास्थ्य अमला चयनित प्रार्थियों के मेडिकल प्रक्रिया पूरी करवाने में लगा रहा। ग्रुप डी में चयनित प्रार्थी एक-एक कर मेडिकल करवाने के लिए कभी लैब, कभी ईसीजी तो कभी एक्स-रे के कमरों के बाहर खड़े हुए।
वहीं चिकित्सकों के कमरों के बाहर भी लाइन लगाए हुए देखे गए। जिसके चलते उपचार के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के कमरों के बाहर तथा भीतर कभी युवा तो कभी उपचार के लिए लोग आपस में उलझते रहे। व्यवस्था को बनाए रखने में चिकित्सा अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मेडिकल प्रक्रिया लंबी, धैर्य बनाए रखें प्रार्थी : डा. भोला
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि रविवार को भी चयनित प्रार्थियों के मेडिकल हुए हैं। मेडिकल प्रक्रिया लंबी है, इसलिए प्रार्थी धैर्य बनाए रखें। मेडिकल फिटनेस जांच को लेकर प्रार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी नही आने दी जाएगी। मेडिकल के लिए स्पेशल चिकित्सकों की डयूटी लगी हुई जो चयनित प्रार्थियों की फिटनेस जांच कर रहे हैं। मेडिकल प्रकिया लंबी है, इसलिए चयनित अभ्यार्थी धैर्य बनाए रखें। प्रत्येक चयनित अभ्यार्थी का मेडिकल किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव