[ad_1]

जींद, 25 जनवरी (हि.स.)। सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए गत वर्षों में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। गांवों से लेकर शहरों तक बगैर किसी भेदभाव के काम किए गए। प्रत्येक वर्ग के हित को ध्यान में रख कर न केवल विकास की योजनाएं तैयार की गई हैं बल्कि उन्हें पूर्ण भी करवाया जा रहा है। वे गुरुवार को सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित विभिन्न गांवों मे होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारोंं से बातचीत कर रहे थे।
सफीदों के एसडीम मनीष फोगाट, पूर्व जिला प्रधान ओपी पहल, बीजेपी से जसमेर रजाना, बलवंत पाचंाल, हरीश शर्मा मंडल अध्यक्ष के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढाते हुए आज भी 60 करोड़ से ज्यादा की राशि से विभिन्न गांवों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों का शिल्यानास किया गया है, उन्हें विश्वास दिलवाया कि इन सब पर निमार्ण कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने इन विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सिंघाना गांव में 12.66 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी गई है।
इसी प्रकार रावत पट्टी चौपाल के लिए 10.37 लाख रुपये, वाल्मीकि चौपाल के लिए 12.65 लाख रुपये, सैन चौपाल के लिए 12.66 लाख रुपये, बहादुरगढ में बनने वाली ब्राह्मण चौपाल में कमरों के निर्माण के लिए आठ लाख रुपये तथा बडौद गांव में बनने वाले सामुदायिक केंद्र पर चार लाख रुपये की राशि से निर्माण करवाया जाएगा। सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि सरकार बनने के बाद सफीदों उपमंडल में करोडों रुपये की लागत से विकास कार्य करवााए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के तहत सोनीपत लोकसभा के तहत आने वाले गांवों में लगातार लाभ दिया जा रहा है।
इसके अलावा जिला के विभिन्न गांवों में करोडों रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनमें से अधिकतर पूर्ण हो चुके हैं और शेष विकास कार्यों पर कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जींद से पानीपत रेलवे लाइन का विद्युतिकरण के साथ-साथ जिला में नौ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव