Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ, 14 मार्च (हि.स.)। जिले के थांदला अनुविभाग के काकनवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुधवार की रात एक वयोवृद्ध व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। काकनवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम चौखवाड़ा के एक फलिया में बुधवार की रात्रि में एक वयोवृद्ध व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं था। आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी काकनवानी, तारा मंडलोई के अनुसार मृतक का नाम कालू पुत्र जोखिया उम्र (70 वर्ष) निवासी चोखवाड़ा है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर वयोवृद्ध व्यक्ति के द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है तथा लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश