Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गोपालगंज, 5 मार्च (हि.स.)।जीविका के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के गीत के द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मो मकसूद आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला पदाधिकारी ने वहां मौजूद जीविका दीदी एवं रोजगार के लिए आए युवा एवं युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका समाज में बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। रोजगार की बात हो या स्वरोजगार की सभी कार्य में जीविका अव्वल स्थान में पहुंच गई है, जिला परियोजना प्रबंधक के द्वारा ऑफर लेटर भी युवको को दिया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी जीविका कर्मी का सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया।
डीपीएम प्रियंका गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में समाज में रोजगार की कमी नहीं है कमी है तो हुनरमंद बनाने की। जीविका युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय बना हुआ है।
जीविका के जिला रोजगार प्रबंधक राशिद असलम कहा कि जीविका ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त और जीविकोपार्जन प्रदान करने के साथ अब रोजगार मेला जैसे आयोजन से शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाने का भी माध्यम बन चुका हैं। यहां पर 14 से अधिक कंपनियां आई हुई है। जो 500 से अधिक रोजगार के लिए उपलब्ध है। सभी हुनरमंद युवा इस जॉब मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। इस रोजगार मेला में कुल निबंधन 965 जिसमे से 79 से अधिक युवाओं को सीधी भर्ती रोजगार का लाभ मिला । विभिन्न केंद्र के द्वारा 431 युवाओं को पंजीकृत किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ अखिला/चंदा