[ad_1]

पूर्व मेदिनीपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दीघा के जगन्नाथ मंदिर को लेकर तृणमूल कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कटमनी के पैसे से दीघा में जगन्नाथ धाम बन रहा है।
बुधवार को शुभेंदु ने कहा, ”इस बार मोदी जी को 400 पार करना ही होगा क्योंकि मोदी जी ने हमें राम मंदिर दिया है और दीघा में जो हो रहा है वो कोई मंदिर नहीं है। जगन्नाथ धाम एक सांस्कृतिक केंद्र है जिसका नाम भगवान जगन्नाथ के नाम पर रखा गया है। सरकारी पैसे में किसी भी धर्म के लिए कोई जगह नहीं है। हमने अयोध्या में जो मंदिर बनाए हैं, वे सभी हिंदुओं के पैसे से बनाए गए हैं और यहां चोर ममता, केएमडीए के साथ 50 प्रतिशत कट मनी खाकर, बॉबी हकीम कट मनी खाकर, यहां 180 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। जहां गांव में पानी नहीं है, शौचालय नहीं है, जल निकासी की व्यवस्था नहीं है! किसानों को कोई सुविधा नहीं है। वहां 180 करोड़ रुपये से एक सांस्कृतिक केंद्र बनाया है। हम हिंदू ऐसी जगहों पर पूजा नहीं करते हैं।” हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा