Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन बच्चों ने रंगोली में उकेरे गीता के संदेश
चण्डीगढ़, 1 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुक्रवार से श्रीलंका कोलंबों में मंत्रोच्चारण और परंपरागत तरीके से शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन ही हजारों बच्चों ने फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीता श्लोकोच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी प्रतियोगिताओं में शिरकत करके महोत्सव के प्रति अपने उत्साह और जोश को दर्शाने का काम किया।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीता श्लौकाच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में श्रीलंका के विभिन्न स्कूलों के लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने अपनी पारम्परिक रंग-बिरंगी वेशभूषा और स्कूली ड्रेस में भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने अपनी रंगोली में पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को उकेरने का अनोखा प्रयास किया। इन प्रयासों की हर किसी ने प्रशंसा की और श्रीलंका के अधिकारी और गणमान्य लोगों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को खूब सराहा है। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील