Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-बिल्डरों के साथ आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में डीसी कसा शिकंजा
-एपेक्स ग्रीन में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए निर्देशों की अनुपालना में उदासीनता पर नाराज
-एसडीएम सोनीपत को दौरा कर जांच करें
सोनीपत, 9 फरवरी (हि.स.)। उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने आवासीय सोसायटियों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने कहा कि फ्लैट-प्लॉट लेकर रह रहे आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करें। एपेक्स ग्रीन द्वारा आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं आवश्यक प्रबंधों की अनुपालना में कोताही बरतने वालों पर कठोर कदम उठाएं। शुक्रवार को दोपहर बाद लघु सचिवालय में बिल्डर्स-एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने की टीडीआई किंग्सबरी की आवासीय सोसायटी की समस्याओं की सुनवाई की।
संबंधित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बिजली, पुराने जेनरेटर, सोलर सिस्टम फायर सिस्टम, सीवरेज, बेसमेंट में पानी भरे होने व मेनटेनेंस की शिकायत की। टीडीआई टस्कन हाईट्स की आरडब्ल्यूए ने अधूरी चारदिवारी, गेट बनवाने, व्यावसायिक गतिविधियां, पुराने जेनरेटर, एसटीपी, अधूरे क्लब का चार्ज लेने, जर्जर इमारत तथा एस्क्रो बैंक अकाउंट खुलवाने संबंधी शिकायतें मिली। उपायुक्त ने 29 फरवरी तक ओसी के लिए आवेदन करने तथा एस्क्रो अकाउंट खुलवाने के निर्देश दिए। आवासीय सोसायटी में व्यावसायिक गतिविधियों की जांच के निर्देश दिए।
टीडीआई इस्पेनिया-एक व दो की आरडब्ल्यूए ने ओसी सहित, पावर हाउस, पेयजल तथा अतिक्रमण की समस्या मिली, ओसी के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया। पार्श्वनाथ सोसायएटी की आरडब्ल्यूए ने वाटर टैंक, एसटीपी, प्रमुख रोड के साथ कनैक्टिविटी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, अवैध रूप से मिट्टी उठाने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम संबंधी मांग की। वाटर टैंक के लिए 15 मई, स्ट्रीट लाइट के लिए 31 मार्च तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए 20 जून तक का समय तक काम कपूरे किए जाएं। मिट्टी उठाने की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-सिटी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायें, जिसके लिए उन्होंने एसडीएम सोनीपत को दौरा कर जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम अमित कुमार, डीटीपी नरेश कुमार, एचएसवीपी के ईओ विजय कुमार व एक्सईएन पवन कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक सहित बिल्डरों के प्रतिनिधि और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव