[ad_1]

चेन्नई, 13 जनवरी (हि.स.)। तमिलनाडु इंटरनेशनल बैलून फेस्टिवल (टीएनआईबीएफ) का नौवां संस्करण शनिवार सुबह कोयंबटूर जिले के पोलाची के पास अचीपट्टी में शुरू हुआ। पोलाची चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जीडी गोपालकृष्णन ने ग्लोबल मीडिया बॉक्स के सहयोग से तमिलनाडु पर्यटन द्वारा आयोजित बैलून फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यह आयोजन 16 जनवरी तक चलेगा।
महोत्सव में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, नीदरलैंड, स्पेन, जापान, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिभागियों के गर्म हवा के गुब्बारे दिखाए दिए। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया, “दुनिया भर से आए पायलट इन गर्म हवा के गुब्बारों को उड़ाने के लिए पोलाची के पास अचीपट्टी में हैं। टीएनआईबीएफ संस्थापक और ग्लोबल मीडिया बॉक्स के इवेंट डायरेक्टर बेनेडिक्ट सावियो ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि विभिन्न देशों के गुब्बारे आयोजन में शामिल हुए।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ आर. बी. चौधरी/संजीव
[ad_2]