Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 2 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुला गांधी की न्याय यात्रा शनिवार को मप्र में प्रवेश करने जा रही है। मप्र आने से पहले राहुल की न्याय यात्रा पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल जहां जाते हैं वहां भाजपा की जीतने की गारंटी पक्की होती है।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को मीडिया को बयान देते हुए कहा कि यह न्याय यात्रा नहीं भ्रष्टाचारियों को बचाने और देशद्रोहियों को संरक्षण की यात्रा है। राहुल गांधी की यात्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी की यात्रा से मप्र, उप्र, तमिलनाडु, राजस्थान कही भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस पूरी तरह से चाैपट साफ होने वाली है। कांग्रेस खत्म होने वाली है। कांग्रेस मप्र में पूरी 29 सीट हारने वाली है। सब तरफ कांग्रेस हारने वाली है। भाजपा पार्टी 400 पार जीत का डंका बजाएगी। राम राज्य की कल्पना को साकार करेगी। गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और माताओं बहनों के सम्मान की रक्षा भी करेगी। उज्जवल भारत और उन्नत भारत के निर्माण में मोदी का साथ भी देश देने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो जीत की गारंटी है। कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर तंज कसते हुए भाजपा विधायक शर्मा ने कहा कि उन्हें कोई चुनाव लड़ने वाला नहीं मिल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश