[ad_1]

नाहन, 03 फ़रवरी (हि.स.)। उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान चार फरवरी से छ फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया किउद्योग मंत्री चार फरवरी को दोपहर 2 बजे पांवटा साहिब में गुरूद्वारा साहिब के समीप यमुना रिवर फ्रंट नेचर पार्क का उदघाटन करेंगे।
हर्षवर्धन चौहान 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांदली ढाडस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे पच्छाद क्षेत्र के नारग स्थित सब तहसील परिसर में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील