Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
माले: चीन की पांच दिवसीय राजनयिक यात्रा से लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के तेवर भारत को लेकर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। मुइज्जू सरकार ने एक बार फिर से पुराना राग अलापते हुए भारत से मार्च के मध्य तक मालदीव से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा है।
बकौल रिपोर्ट, राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत से 15 मार्च तक अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा है। जिनकी अनुमानित संख्या 88 है। उन्होंने कहा, सैनिकों की वापसी पर बातचीत के लिए दोनों देशों द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय कोर ग्रुप ने रविवार सुबह माले में एक बैठक की। इस बैठक में भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: ‘भले छोटा है मालदीव, पर किसी को धमकाने का नहीं मिलता लाइसेंस’, चीन से लौटते ही बोले राष्ट्रपति मुइज्जू राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव सार्वजनिक नीति अब्दुल्ला नाजिम इब्राहिम ने कहा कि बैठक का एजेंडा मार्च के मध्य तक सैनिकों को वापस बुलाने का अनुरोध था। भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में नहीं रह सकते। यह राष्ट्रपति मुइज्जू और इस प्रशासन की पॉलिसी है।