[ad_1]

चुनाव क्लस्टर प्रभारी , संयोजक, लोकसभा व विधानसभा विस्तारकों ने की बैठक में शिरकत
प्रदेशाध्यक्ष बोले, इस बार चार सौ पास होगी भाजपा, मोदी की गांरटी सबसे मजबूत
पूर्व सीएम हुड्डा पर साधा निशाना, बोले, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस राज में कैसे मिलती थी नौकरियां सबको है पता
रोहतक, 27 फ़रवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में आ गई है। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव क्लस्टर प्रभारी, संयोजकों सहित पदाधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में पदाधिकारियों को बताया गया कि कमल का फूल ही प्रत्याशी होगा और अभी से तैयारियों में जुट जाए। प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा प्रदेश में दस की दस सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है और विपक्षी पार्टियों कहीं पर भी मुकाबले में नहीं है। प्रदेश में दस की दस सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है और विपक्षी पार्टियों कहीं पर भी मुकाबले में नहीं है। प्रदेश का प्रत्येक वर्ग मोदी व मनोहर सरकार की नीतियों से पूरी तरह से खुश है और आज प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मंगलवार को भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश में कांग्रेस दो गुटां में बटी हुई है और जो लोग किसी मुद्दे पर एक साथ नहीं बैठ सकते वो लोग प्रदेश को क्या दिशा देंगे। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। इस झूठ को अब बिकने नहीं देंगे। नायब सैनी ने दीपेंद्र हुड्डा से सवाल पूछते हुए कहा कि वे हरियाणा की राजनीति में 10 साल मुख्य रूप से रहे हैं। दीपेंद्र बता सकते हैं कि उनके पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब मुख्यमंत्री थे तो युवाओं को रोजगार कैसे मिलता था। हरियाणा के युवा को यह बता सकता है कि जब नौकरी लगती थी तो कितना भ्रष्टाचार उसके अंदर होता था।
आज वह भाजपा को ट्रेन में बैठाकर बाहर भेजने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और मनोहर लाल की प्रदेश सरकार ने जो विकास किया उससे आमजन को फायदा हुआ है। लोकसभा में नए चेहरों को टिकट देने के सवाल पर कहा कि टिकट देने का काम हाई कमान और संसदीय कमेटी का है, वह तय करेगी। इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह घमंडिया गठबंधन है, इसका कोई जनाधार नहीं दिखता। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के हत्याकांड को लेकर नायब सैनी बोले कि यह बड़ी दुखद घटना है। जो भी आरोपी हो वह गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी के नेताओं के नाम आने पर पार्टी कार्रवाई करेगी। आरोप कोई भी लगा देता है, लेकिन जांच में स्पष्ट होगा दोषी कौन है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्क्ष ओमप्रकाश धनखड़, फ्रणीद्र नाथ शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, मोहन बडौली, जवाहर यादव, राज्य सभा सांसद सुभाष बराला, कृष्ण लाल पंवार अरविंद यादव, राजीव जैन, नरेश कौशिक, रणबीर ढ़ाका आदि उपस्थित रहें।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव