[ad_1]

गोलाघाट (हि.स.) , 25 जनवरी (हि.स.)। जिले के देरगांव के निकट बादुलीपुर में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग का शव उसके घर में कुर्सी से बंधा हुआ मिला। साथ ही उसके आंख पर पट्टी बंधे हुए थे। सूत्रों के अनुसार मृतक बुजुर्ग की उम्र 81 वर्ष है।
हत्या की सूचना पाकर पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि 6 महीने पहले उसकी पत्नी का शव भी उसी घर में मिला था।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुट गई है। इस हत्या की खबर से पूरे इलाके को सन्नाटा पसर गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद