[ad_1]

दक्षिण सालमारा (असम), 13 फरवरी (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकचार जिला के हाटशिंगिमारी में खरुबंधा पुलिस का मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस कार्रवाई में बीती रात कनाईमारा गांव से मादक पदार्थों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए ड्रग्स तस्कर की पहचान खरुआबंधा थाना क्षेत्र के कनाईमारा गांव के अजगर अली बेपारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने ड्रग्स तस्कर के पास से 1381 याबा टैबलेट जब्त करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस द्वारा जब्त किए गए ड्रग्स का बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये आंका गया है। पता चला है कि पुलिस वर्तमान में अधिक जानकारी के लिए ड्रग्स तस्कर से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/श्रीप्रकाश/अरविंद