Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

समस्तीपुर, 3 मार्च (हि.स.)। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जिसका शुभारंभ 02 मार्च 2024 से किया गया है, जिसके अंतर्गत बी एलोथ केंद्र का निरीक्षण किया गया। बताते चले कि पूरे बिहार में 87150763 आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिसके लिए 02 मार्च 2024 से महा अभियान का शुभांरभ किया गया है।
समस्तीपुर जिला में कुल 40,45,774 कार्ड बनाया जाना है, इस हेतु महा अभियान के अन्तर्गत प्रतिदिन 20,229 कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसके विरूद्ध महा अभियान के पहले ही दिन समाचार लिखे जाने तक 30,544 कार्ड का निर्माण किया जा चुका है एवं दिन के समाप्त होने तक कुल 45 हजार से अधिक कार्ड का निर्माण किये जाने का लक्ष्य है। इतनी संख्या में आयुष्मान निर्माण के साथ जिले को बिहार में 10 वे स्थान पर आ जाने का अनुमान है।
बी एलॉथ केंद्र पर 230 कार्ड निर्माण किया जा चुका है एवं कार्ड निर्माण का कार्य जारी है। इस केन्द्र पीडीएस कार्ड निर्माण की समीक्षा एवं अनुश्रवण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा इस योजना अन्तर्गत जितने भी लाभुक है सभी का कार्ड तीव्रता पूर्वक बनाने का आदेश दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार /त्रिलोकनाथ /चंदा