[ad_1]

होजाई (असम), 29 फरवरी (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लंका के 40 से अधिक विभिन्न पार्टियों के नेता एवं कार्यकर्ता आज राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा में शामिल हो गये। लंका नगरपालिका वार्ड कमिश्नर, विभिन्न पंचायतों के निर्दलीय वार्ड सदस्यों और पार्टी छोड़ने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 40 से अधिक लोग आज भाजपा में शामिल हो गए।
ये नेता और कार्यकर्ता शंकरदेव नगर में होजाई जिला भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित एक समारोह में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।
आज के ज्वाइनिंग समारोह में लमडिंग के विधायक शिबू मिश्रा, होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप देब और भाजपा जिला नेतृत्व ने भाग लिया।
गौरतलब है कि होजाई भाजपा जिला नेतृत्व ने कहा है कि जिले में अन्य पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला आगामी चुनाव तक जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद