Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

वक्ताओं ने कहा, सरना और ईसाईयों के बीच फूट डालो और राजनीति करो की नीति का होगा विरोध
गुमला, 14 फरवरी(हि.स.)। जिले के डुमरी प्रखंड मुख्यालय में आदिवासी एकता मंच, जागृति युवा क्लब नवाडीह के बैनर तले ईसाई धर्मावलंबियों ने डिलिस्टिंग के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
प्रखंड के कई गांवों से हजारों की संख्या में जुटे ईसाई आदिवासियों ने हाथों में तख्ती लेकर नारे लगाते हुए जुलूस डेरा मैदान से चलकर क्रूस चौक, जीतियाटोली से होते हुए ब्लॉक रोड़ से होकर प्रखंड स्टेडियम पहुंचे और सभा की। सभा को जिप सदस्य मरियानुस तिग्गा, सचिव प्रफुल लिंडा, शंकर उरांव, सुरेंद्र उरांव, फदियुस मिंज आदि ने सभा को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि डिलिस्टिंग के माध्यम से हम आदिवासियों के हक, अधिकार को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए सरना और ईसाई के बीच में फूट डालो और करो राज की राजनीति किया जा रहा है। हमलोग आज यहां हजारों की संख्या में एकजुट होकर सरकार को यही संदेश देने के लिए हैं कि देश के हम सभी 32 जनजाति आदिवासी एक हैं। हम आदिवासियों को धर्म, जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं। हमारे आरक्षण को हटाकर हमें गुलाम बनाना चाहते हैं। ऐसा हम कतई होने नही देंगे।
इस मौके पर प्रमुख जीवंती एक्का, मुखिया प्रदीप मिंज सहित हजारों की संख्या महिला और पुरुष उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरिओम/चंद्र प्रकाश