[ad_1]

हिसार, 17 फरवरी (हि.स.)। अग्रोहा पुलिस ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई7 इस मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी सिरसा निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई रामजी लाल ने शनिवार को बताया कि आरोपी मनोज ओल्ड कोर्ट सिरसा में सक्सेस इमीग्रेशन के नाम से इमिग्रेशन ऑफिस चलाता है। उसने जगाण निवासी अमन को ऑस्ट्रेलिया में वर्क वीजा पर भेजने के नाम पर पांच लाख रुपए लिए और अमन को ऑस्ट्रेलिया की जगह आर्मीनिया भेज दिया। वहां अमन 40 दिन रहा और आर्मीनिया से वापस आ गया। इस संबंध में अमन के पिता जगाण निवासी जगबीर ने थाना अग्रोहा में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार मनोज ने दो मार्च 2023 को उसके बेटे अमन को ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा पर भेजने के लिए 5 लाख रुपए नकद लिए। इसके बावजूद अमन को ऑस्ट्रेलिया की जगह आर्मीनिया भेज दिया। आर्मीनिया में वह 40 दिन रहकर वापस आ गया। पैसे वापस मांगने पर न तो पैसे वापस करता और न ही फोन उठाता।
एएसआई रामजी लाल ने बताया की पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना अग्रोहा में 7 सितंबर 2023 को केस दर्ज करके कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर इसी तरह धोखाधड़ी का पहले भी थाना सिविल लाइन सिरसा में केस दर्ज है, जिसमे यह जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव