[ad_1]

नाहन, 19 मार्च (हि.स.)।पुलिस थाना कालाआम की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान खैरी बाजार के समीप एक व्यक्ति रितेश कुमार निवासी पकडी, तहसील बसन्तपुर, जिला सीतामढी, बिहार को सरेआम दडा सट्टा लगवाते हुये धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियों सहित एक बॉल पेन तथा कुल 1120 /-रूपए बरामद किये गए हैं । जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कालाआम में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील