[ad_1]

ग्वालियर, 28 फरवरी (हि.स.)। जनकगंज थाना क्षेत्र में युवक ने बुधवार दोपहर के समय अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
गोल पहाडिय़ा निवासी रिंकू माहौर 32 वर्ष अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख हैरान रह गए। रिंकू के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कमरे से तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि रिंकू ने फांसी क्यों लगाई फिलहाल पता नहीं चल सका है। शव विच्छेदन गृह भेज मर्ग कायम कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/नेहा