[ad_1]

मुंबई,12 मार्च (हि.स.)। नालासोपारा के पेल्हार पुलिस स्टेशन ने प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पेल्हार पुलिस ने लाखों रुपये अवैध गुटखा जप्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने संतोष भुवन इलाके में विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) बिक्री करने वाले 4 लोगों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि,उपरोक्त लोगों के पास से विभिन्न कंपनियों के गुटखा बरामद की गई है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जप्त की,जिस पर अभियुक्त द्वारा गुटखा लादकर बिक्री करने हेतु जा रहा था। पुलिस ने कहा कि,कार्रवाई के दौरान कुल 6,92,692 रुपये का प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) बरामद किया गया है।इस मामले में 4 आरोपी (असादउल्ला,जावेदअहमद,आफताफ व शकील अहमद) के ऊपर पेल्हार थाने में धारा 328,272,273 व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।संबंधित मामले की छानबीन पीएसीआई अज्ञानराव सलगर कर रहे है।
हिंदुस्थान समाचार/