[ad_1]

ग्वालियर, 14 जनवरी (हि.स.)। शहर का फूलबाग चौराहा और उसके आसपास का स्थान आसामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। यहां पर आए दिन युवतियां हंगामा करते हुए मिल जाएंगी। एक बार फिर रविवार को दो युवतियों ने यहां पर जमकर हंगामा काटा। युवक की गला पकड़कर मारपीट करने वाली युवतियां उस पर फोन करने का आरोप लगा रही थीं। युवक भी युवतियों से अपशब्द बोल रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। मामला थाने तक नहीं पहुंचा है।
फूलबाग चौराहा एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वीडियो में दो युवतियां अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए युवक की मारपीट कर रही हैं। जब लोगों की नजर युवतियों पर पड़ी तो वहां पर जमाबड़ा जुट गया। युवतियां बात करते करते युवक को थप्पड़ मारते हुए देख लेेने की धमकी और दोबारा फोन नहीं करने की बात कह रही थीं। तो वहीं युवक भी युवतियों को धमका रहा था। मारपीट किस बात को लेकर हो रही थी इसके बारे में सप्ष्ट नहीं हो चुका है। हालांकि जो वीडियो में सुनाई दे रहा है उसमें युवक द्वारा परेशान करने का आरोप लगा रही हैं। जबकि युवक भी अपनी सफाई दे रहा है। कुछ लोगों ने युवक युवतियों की लड़ाई को लव जिहाद का मामला बता दिया। आधा घंटे से भी ज्यादा समय तक चले हंगामे और मारपीट के बाद युवतियां मौके से रवाना हो गईं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि थाने पर किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश
[ad_2]