Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अहमदाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने अहमदाबाद मण्डल के ध्रांगध्रा-अहमदाबाद सेक्शन का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिश्र ने सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य, स्टेशन पर यात्री सुविधाओं तथा अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ध्रांगध्रा-अहमदाबाद के बीच रेलवे ट्रैक, लेवल क्रॉसिंग, महत्वपूर्ण और छोटे पुलों, पॉइंट्स, सेक्शन में कर्व्स, क्रॉसिंग और सुरक्षा मानकों के अनुसार सेक्शन का गहन निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक मिश्र ने आमली रोड स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं, रेलवे कॉलोनी और चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण किया तथा आमली रोड कालोनी के चिल्ड्रन पार्क में रेलकर्मियों के परिवार के सदस्यों से वृक्षारोपण करवाया। अपने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, यूनियनों, एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद सुधीर कुमार शर्मा, मंडल के शाखा अधिकारी और अहमदाबाद मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव