Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


अहमदाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्रीराममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक क्षण की सभी को प्रतीक्षा है। लोग इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने में जुटे हैं। धार्मिक आयोजनों के साथ राममंदिर की प्रतिकृति बनाने का भी लोगों में उमंग देखा जा रहा है। अहमदाबाद के एक स्वर्णकार ने सोने की अंगूठी पर अयोध्या के श्रीराममंदिर की आकृति बनाई है।
अहमदाबाद के एक स्वर्णकार फर्म ने 40 ग्राम सोने की अंगूठी बनाई है जिसके ऊपर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति है। स्वर्णकार राजन भाई ने लगातार 100 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। स्वर्णकार का कहना है कि उसने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए यह अंगूठी बनाई है। उनके मन में कुछ अलग करने की चाह थी इसलिए उन्होंने यह अंगूठी बनाई है। इसे वे भगवान श्रीराम की प्रसादी समझ कर आजीवन संभाल कर रखेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/संजीव