[ad_1]
किश्तवाड़, 14 मार्च (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के भंडारकोट मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार किश्तवाड़ से एक परिवार कार से अनंतनाग की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी, जिसके चलते कार में सवार दंपत्ति और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत