Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 05 फ़रवरी (हि.स.)। शहर में बीते रोज एक संवेदनशील मामला सामने आया, जिसमे कोतवाली में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। चलती कार में चार लोगों के सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी नैनीताल ने तुरंत जांच टीमों का गठन कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए।
आज इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच के बाद यह मामला बेबुनियाद पाया गया। उन्होंने बताया कि गठित पुलिस की जांच टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस और मेडिकल रिपोर्ट के अलावा बयानों के बाद जो तथ्य पाए गए, उनमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अभी पुलिस की विवेचना चल रही है। इस मामले में चार अभियुक्त के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज