[ad_1]

गुप्तकाशी, 03 मार्च (हि.स.)। गुप्तकाशी कालीमठ मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में चट्टान गिरने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि वाहन चालक चट्टान गिरने से पहले वाहन से बाहर कूद गया।
आज प्रातः कालीमठ से गुप्तकाशी की ओर सवारिया छोड़ने के बाद देहरादून मथुरा वाला निवासी अनिल कुमार पुत्र मदन लाल अपनी कार आरर्टिका से गुप्तकाशी की ओर आ रहा था तभी अचानक विद्यापीठ से आधा किलोमीटर आगे चट्टान से भारी मलबा आने से उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की संभावना भांप उससे पहले ही वाहन चालक अपने वाहन से बाहर कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय फोर्स दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। फिलहाल जेसीबी की मदद से का को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। वाहन चालक सुरक्षित है।
हिंदुस्थान समाचार/बिपिन सेमवाल/रामानुज