[ad_1]

जजपा पर साधा निशाना, सांसद बोले, नब्बे में से एक सीट पर भी जेजेपी की नहीं बचेगी जमानत
रोहतक, 13 जनवरी (हि.स.)। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस भी लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें ही निशाना पर लेगी, इसलिए पूरी तरह से एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा प्रत्याशी का चुनाव परिणाम ही हरियाणा की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा ने करवट ले ली है, प्रदेश में बदलाव का माहौल है। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे और पूरे हरियाणा में जीतेंगे। वे शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर-3 के सामुदायिक केंद्र में गढ़ी-सांपला-किलोई हलके की बूथ कमेटियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ता को आज से ही युद्ध स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटने और वोट पड़ने तक अपना बूथ संभालने का निर्देश दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रत्येक बूथ कमेटी से हर बूथ में पिछले बार पड़े वोट से 100 वोट बढ़ाने के लिये काम करने का आवाहन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में 15 जनवरी से घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान शुरू हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर में हर मतदाता तक पहुँचकर कांग्रेस पार्टी के संकल्पों के बारे में बताएं।
विकास के मामले में 2014 से पहले नंबर वन पर था हरियाणा
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जो राज्य 2014 के पहले विकास में नंबर एक पर था, वो आज बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, नशे, अत्याचार में नंबर एक पर पहुंच गया। 2019 चुनाव के समय भी लोग बीजेपी सरकार से खुश नहीं थे और इनके भ्रष्टाचार, नाकामियों से परेशान हो चुके थे। इसलिये सरकार और पार्टी दोनों को हराकर वापस भेज दिया। हरियाणा की जनता ने 14 में से 12 मंत्रियों को हरा दिया और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को बड़े अंतर से चुनाव हराया। 2019 में बीजेपी सरकार भी हार गयी और बीजेपी पार्टी भी हार गयी। कांग्रेस और भाजपा के बीच केवल 3900 वोट का अंतर था। लेकिन जेजेपी ने अपने मतदाता से धोखा करके फिर से बीजेपी सरकार बना दी।राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र पूरी तरह से विकास कार्यो में पिछड़ गया और सांसद अरविंद शर्मा को जवाब देना चाहिए कि इन पांच सालों के दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के लिए क्या किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक संत कुमार, कुलदीप नंबरदार, प्रो. वीरेंद्र, बलराम दांगी, जयदीप धनखड़, सुखिन्दर हुड्डा, बिट्टू हुड्डा, बिल्लू हुड्डा, रविंदर हुड्डा, सोनू बुधवार, एससी सेल के जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, जिला पार्षद मांगे राम, पंडित राजबहादुर, रामकरण अत्री, निर्मला बलहारा, जिला पार्षद नीलम, जिला पार्षद सुषमा, सतीश भांडु, मनोज बागड़ी, राजबीर समानिया सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव
[ad_2]