[ad_1]

लखनऊ, 20 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश और विश्व के कई देश राममय हो गए हैं। हिन्दू हों या मुस्लिम, राम चर्चा कर रहे हैं। इसी कड़ी में खुद को सनातनी मुस्लिम कहने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के पूर्व मंत्री एवं उप्र हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने शनिवार को भगवान राम पर एक भजन रिलीज की।
इस भजन के बोल हैं- ‘श्री राम पधारे हैं…’ और इसे लिखा है अमित कश्यप ने। अमित कश्यप बॉलीवुड में फिल्म लेखन करते हैं। इस गीत को प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने गया है। पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने इस अवसर पर कहा कि लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम अपने महल में विराजेंगे। इस अवसर पर सम्पूर्ण समाज आह्लादित है। यह भजन भी उसी खुशी में है। उन्होंने देश-दुनिया के रामभक्तों को इस अवसर के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। मोहसिन रजा ने कहा कि 22 जनवरी के बाद वह भी अयोध्या जाकर श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप शुक्ल/पवन