[ad_1]
कोकराझाड़ (असम), 24 मार्च (हि.स.)। कोकराझाड़ में गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के लिए गठबंधन द्वारा विभिन्न प्रकार के क्रियाकलाप किए जा रहे हैं। भाजपा और यूपीपीएल ने गठबंधन उम्मीदवार जयंत बसुमतारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बैठक की। बैठक में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया।
कोकराझाड़ लोकसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता यूपीपीएल उम्मीदवार जयंत बसुमतारी के लिए कमर कसे हुए हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच चुके हैं। गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने विशेष कदम उठाए हैं।
भाजपा नेता और बाक्सा जिला चुनाव समन्वयक गौतम दास ने कहा कि गठबंधन उम्मीदवार बिना किसी चुनौती के कोकराझाड़ सीट जीतेंगे। इस बीच, बाक्सा विधानसभा क्षेत्र में भी एक चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें रंगजालु बसुमतारी को अध्यक्ष और रिदीप डेका को चुनाव प्रचार के लिए सचिव बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद