[ad_1]

हमीरपुर, 11 जनवरी (हि.सं.)। जिले के जलालपुर के भेड़ी डांडा गांव के प्रसिद्ध मां महेश्वरी मंदिर में पूजा करने के उपरांत गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अभियान में सरीला खंड व जलालपुर, भेड़ी डांडा, खडोत, आदि गांवों में ढोल नगाड़ों घोड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।
शोभा यात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर गांव की गलियों मे भ्रमण किया। वहीं सैकड़ों राम भक्तों ने जलालपुर से भ्रमण करते हुए मां माहेश्वरी धाम भेड़ी के मंदिर में पूजा कर भ्रमण करते हुए जलालपुर के भेड़ी डांडा मां महेश्वरी धाम में जयकारों के साथ इस शोभा यात्रा का समापन किया। साथ ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से अक्षत पूजा निमंत्रण पत्र व राम मंदिर का चित्र हर हिंदू के घर तक पहुंचाने का कार्य संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त राम भक्तों को आमंत्रित करने के लिए भेजे गए अक्षत पूजक आमंत्रण पत्र अभियान का सरीला के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्वागत किया गया। राम भक्तों को आमंत्रित किया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इस शोभायात्रा पर ड्रोन कैमरे से अपनी नजर रखी।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दिलीप
[ad_2]