Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 31 जनवरी (हि.स.)। पुलिस विभाग में नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त होने वाले चार पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सम्मानित करते हुए धूमधाम से विदाई दी।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सेवानिवृत्त हुए ट्रैफिक पुलिस के एसआई मोहन सिंह डोभाल, सिविल पुलिस के राजेन्द्र सिंह अधिकारी, उमेश चंद्र लोहनी, हेड कांस्टेबल गिरीश चंद्र टम्टा के कार्य की सराहना व प्रशंसा की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। सभी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
इस दौरान सीओ संगीत, सीओ ट्रैफिक संजय गर्ब्याल, आरआई भगवत सिंह राणा आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज