[ad_1]
ओल्ड मालदा, 12 मार्च (हि.स.)। पिता ने मोबाइल दिलाने से इनकार किया तो नौवीं कक्षा के छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार को ओल्ड मालदा के वार्ड नंबर 7 के मंडलपारा इलाके की है। मृतक का नाम तन्मय सरकार (14) है। वह ओल्ड मालदा कलाचंद हाई स्कूल का छात्र था। बताया गया है कि मंगलवार सुबह घर के कमरे से तन्मय को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद परिजनों ने मालदा थाने की पुलिस को इसकी सुचना दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तन्मय के पिता विश्वनाथ सरकार एक चावल मिल में मजदूर के रूप में काम करते थे। मां गृहिणी है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, परिवार के इकलौते बेटे तन्मय ने दो दिन पहले मोबाइल फोन खरीदने की जिद की थी। पिता उनकी मांग पूरी नहीं कर सके। इसे लेकर वह दो दिन से उदास था। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तन्मय ने आत्महत्या की है। मालदा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन