Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना जिला अंतर्गत बरुईपुर थाने की पुलिस पर एक महिला पर रात के अंधेरे में शराब बेचने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। घटना शनिवार रात करीब ग्यारह बजे बारुईपुर थाने के कल्याणपुर ग्राम पंचायत के मामुदपुर इलाके की है। पुतुल गांगुली नामक महिला ने रविवार को आरोपित पुलिस अधिकारी के खिलाफ बारुईपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर बारुईपुर थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।
सूत्रों के अनुसार, बारुईपुर थाने के एसआई रोनी सरकार और उनकी टीम शनिवार रात मामुदपुर इलाके में गयी थी। वहां पुतुल पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाकर उसके घर की तलाशी ली गयी। पुतुल ने शिकायत की कि पुलिस टीम में कोई महिला पुलिस कर्मी नहीं थी। उन्होंने आगे दावा किया कि इस इलाके में कोई भी शराब नहीं बेचता फिर भी रात में पुलिस आई और घरों में तोड़फोड़ की। मामूदपुर गांव के निवासियों ने इस घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पुलिस रात के अंधेरे में आम लोगों के घर में घुसकर उन्हें परेशान करेगी तो आम लोगों को सुरक्षा कौन देगा ? हिंदुस्तान समाचार /गंगा