Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 20 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के नौशरा सेक्टर में बारूदी सुरंग फटने से जान गंवाने वाले लुधियाना के अग्निवीर अजय सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अग्निवीर को उनके पिता चरणजीत सिंह ने मुखाग्नि दी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ा।
शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव रामगढ़ सरदारां में पहुंचा था। इस दौरान 6 बहनों ने इकलौते भाई अजय के सिर पर सेहरा सजाया। इसके बाद घर से श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली। जिसमें जिला उपायुक्त सुरभि मलिक और एसएसपी अमनीत कौंडल भी शामिल रहीं। यात्रा को शमशान घाट में पहुंचने में डेढ़ घंटा लगा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जिला उपायुक्त सुरभि मलिक ने कहा कि अब मैं, एसएसपी अमनीत कौंडल और एसडीएम पूनमप्रीत कौर परिवार की तीन बेटियां और हैं, कोई मुश्किल नहीं आने देंगे।
अजय सिंह के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि 6 बेटियों के बाद उन्होंने बेटा देखा था। वे खुद मेहनत मजदूरी करते थे। कड़ी मेहनत करके बेटे का पालन पोषण किया। पत्नी भी काम करती थी। बेटियां भी प्राइवेट नौकरी करती थीं। बेटा खुद कभी पेंट करने जाता था तो कभी राजमिस्त्री के साथ दिहाड़ी पर जाता था। 12वीं पास करने के बाद फरवरी 2022 में बेटा भर्ती हुआ था।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र