[ad_1]

चंडीगढ़, 18 फरवरी (हि.स.)। पंजाब के बरनाला में पुलिस ने रविवार को कुख्यात गैंगस्टर काला धनौला को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एनकाउंटर में मारा गया धनौला 60 से अधिक आपराधिक घटनाओं में वांछित था।
पुलिस के अनुसार एजीटीएफ की टीम कई दिनों से धनौला को पकड़ने के लिए लगातार पीछे पड़ी थी। मगर वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। रविवार को एजीटीएफ को सूचना मिली कि गैंगस्टर काला बरनाला के देहात क्षेत्र में मूव हुआ है। इस सूचना पर पंजाब पुलिस की एंट्री गैंगस्टर टास्क फोर्स ने रविवार को बरनाला से संगरूर की तरफ जा रहे गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला को बडबर के पास रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ उस पर फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में गुरमीत सिंह उर्फ काला धनौला पुलिस मारा गया। इससे पहले धनौला की फायरिंग से इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह और एक सब इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटनास्थल से धनौला के हथियार भी बरामद कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील