Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अग्रवाल सभा प्रधान सुभाष गर्ग ने सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम में जरूरतमंदों की सेवा के लिए भेंट किए 11 लाख रुपये
फतेहाबाद, 3 मार्च (हि.स.)। मानव सेवा ही सबसे बड़ी भक्ति है। सभी को मानव सेवा माधव सेवा मानकर आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। यह बात संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वाीम सदांनद जी महाराज ने फतेहाबाद के हांसपुर रोड स्थित श्री सतगुरू कृपा अपना घर आश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।
स्वामी सदानंद प्रणामी गौ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस आश्रम में मंदबुद्धि लोगों के अलावा जरूरतमंद लोगों की भी सेवा की जाती है। अग्रवाल सभा फतेहाबाद के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी सुभाष गर्ग ने अपनी सामाजिक दायित्व निभाते हुए आश्रम को सहयोगस्वरूप 11 लाख रुपये की राशि दी है। आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष गर्ग व उनकी धर्मपत्नी सुनीता गर्ग द्वारा 11 लाख रुपये की सहयोग राशि स्वामी सदानंद जी महाराज को सौंपी और उनका आशीर्वाद दिया।
आश्रम के सेवादार विनोद तायल व अशोक भुक्कर ने बताया कि सतगुरु कृपा अपना घर में रहने वाले जरूरतमंदों को पूरी सुविधा दी जाती है। कई लोग दिमागी संतुलन बिगडऩे के कारण घर छोड़ देते है। ऐसे लोगों का इलाज किया जाता है। अनेक लोग ठीक हुए है, वहीं जो दिव्यांग है। उनका भी इलाज किया जाता है। सुबह के समय योग व भगवान की प्रार्थना करवाई जाती है। वहीं उनको पार्क में भ्रमण भी करवाया जाता है।
हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/संजीव